Khabar Cinema

फैशन का जलवा मैक्स


                                                                  देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड मैक्स ने इस साल जनवरी महीने में मैक्स डिजाइन अवार्ड्स का दूसरा संस्करण लांच किया था, जो ग्रैंड फिनाले के लिए 15 फाइनलिस्टों के चयन के साथ तैयार खड़ा है, जिसमें प्रतिभागी अपनी क्रिएटीविटी दिखाएंगे और अपने अनूठे डिजाइंस के साथ फैशन की दुनिया तक पहुंच बनाएंगे।
                                                                मैक्स ने छात्रों को फैशन डिजाइन के साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने, फैशन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों से मिलने और फैशन की दुनिया में प्रोफेशनल्स की तरह आपस में एक-दूसरे से संपर्क करने का मौका देता है। जनवरी, 2016 में शुरू हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न फैशन डिजाइन काॅलेजों के छात्रों ने प्रविष्टियां भेजी थीं। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को हेरिटेज रिविजिटेज थीम पर अपनी-अपनी डिजाइन जमा करने को कहा गया था और इसकी प्रतिक्रिया के तौर पर पूरे भारत से 165 असाधारण प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।      
                                                                  इन प्रविष्टियों पर जजों के पैनल ने निर्णय लिया और हमारे ज्यूरी के पैनल में शामिल फैशन डिजाइनर मोनीशा जयसिंह, राहुल मिश्रा, ट्राॅय काॅस्टा और निखिल थंपी जैसे दिग्गजों के साथ मैक्स फैशन के एग्जीक्यूटीव डायरेक्टर वसंथ कुमार, डिजाइन मैक्स फैशन के एवीपी कामाक्षी कौल और प्रोजेक्ट हेड मार्क राॅबिनसन ने 15 फाइनलिस्टों को चुना। 
                                                           इन फाइनलिस्टों को ग्रांड फिनाले के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए निश्चित बजट और समय दिया गया। एक महीना बीत जाने के बाद मैक्स डिजाइन अवार्ड्स का सोफिया काॅलेज में ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें डिजाइन के 15 छात्रों ने अपने-अपने डिजाइन प्रस्तुत किए। इस फैशन शो को आयोजित करने की प्रेरणा यह थी कि हर छात्र अपनी डिजाइन खुद तैयार करे, जो इस साल की थीम पर आधारित हों। 
विजेता - राजेश निछानी फैड इंटरनेशनल, पुणे
पहला रनर अप - तुषार कुमार झा, निफ्ट, मुंबई
दूसरा रनर अप - रासगी सैनी, निफ्ट, दिल्ली
बेस्ट रैंप अपील - अन थाॅमस, निफ्ट, मुंबई
                                                                शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार क्रमशः 70,000, 60,000 और 50,000 रूपए दिए गए। साथ ही शीर्ष फैशन पत्रिका एली इंडिया में फोटो फीचर और जाने-माने डिजाइनरों जैसे मोनिशा जयसिंह, राहुल मिश्रा, ट्राॅय काॅस्टा और निखिल थंपी के साथ तीन महीनों का प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया गया।
                                 विजेता राजेश निछानी को भारत के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय ब्रांड मैक्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें मिलान कैंपस में इस्टीट्यूट मैरांगोनी के साथ तीन सप्ताह का समर प्रोग्राम करने के रूप में विशेष पुरस्कार मिलेगा। 
                                                                इस इवेंट में काफी संख्या में डिजाइन के छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की। साथ ही विभिन्न डिजाइन काॅलेजों के faculty और एचओडी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। मैक्स फैशन इस शुरूआत को हर साल इसी तरह बढ़ाना चाहता है, ताकि भारत के उभरते हुए डिजाइनरों के काम को प्रतिष्ठा मिल सके।
                                                 इस मौके पर मैक्स फैशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वसंथ कुमार ने कहा कि हम मैक्स फैशन में इस बात पर भरोसा करते हैं कि अगर हम डिजाइनरों को एक थीम के अनुसार, उनकी इच्छा के अनुसार कुछ डिजाइन बनाने के लिए एक सशक्त मंच देते हैं, जिससे  वे श्रेष्ठ निर्माण के साथ सामने आ सकते हैं और ग्रैंड फिनाले में ठीक ऐसा ही हुआ है। यह इस बारे में है कि हमारे डिजाइनर भविष्य के डिजाइन के बारे में क्या सोच रखते हैं, फैशन में वे किस दिशा में सोचते हैं और अगली क्या बड़ी चीज सामने आ सकती हैं। हम इन युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने को लेकर काफी खुश हैं.